Right Way To Drink Water, Tips to drink water, Simple way to drink water, Correct way to drink water

  Correct Way To Drink Water

पानी पीने का सही तरीका जानिए और रोगी होने से बचिए, पानी पीने के गलत समय, गलत तरीके और गलत मात्रा तीनों का परिणाम हमें पेट दर्द, खराब पाचन,Blood Pressure, Diabetes, Kidney problemsआदि परेशानियों की तरफ ले जा सकता है, इसलिए पानी पीने का सही तरीका जानकर आप स्वयं को बीमार पड़ने से बचा सकते हैं।

वर्तमान में हर कोई स्वयं को फिट रखना चाहता है, इसके लिए  ढेरों तरीके अपनाते हैं।आज हम उठने-बैठने, डाइट प्लान से संबंधित, एक्सरसाइज करने ,का समय-तरीका, किसी भी बीमारी का उपाय लगभग हर जानकारी एक क्लिक की मदद से प्राप्त कर लेते हैं,और दुनिया भर की चीजों पर हमारी नजर होती है।


लेकिन क्या आप जानते हैं कि जल जिसे जीवन की संज्ञा प्राप्त है, उसके सही तरीके और पीने के समय से हीअनजान हैं। इस बात पर शायद आपकी प्रतिक्रिया हो सकती है कि, पानी पीने का भी कोई तरीका होता है जब प्यास लगी पानी पी लिया। परंतु आपको जानकर हैरानी होगी कि पानी पीने का गलत समय और तरीकाभी हमारे शरीर में बीमारियों को  दे सकता है। 

BusYoonHee

आज इस बारे में भी जान लीजिए,क्या है सही समय

•आयुर्वेद की मानें तो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और अच्छी तरह सफाई करने के लिए हमें सुबह उठने के बाद खाली पेट 2 गिलास पानी पीना चाहिए, इससे कब्‍ज की समस्या भी नहीं होती है।


• भोजन करने से लगभग आधा घंटा पहले पानी पीने से भोजन का पचाव आसानी से होता है,ध्यान रखें कि भोजन के तुरंत बाद अथवा खाना खाते समय बिल्कुल भी पानी न पिएं, भोजन करने के लगभग आधे घंटे बाद पानी पी सकते हैं।



•स्नान करने से 30 मिनट पहले पानी पीने से रक्तचाप की समस्या से भी बचा जा सकता है ,और जो लोग सोने से पहले पानी पी कर सोते हैं, उन्हें Heart Attack का खतरा भी कम रहता है।

•इस बात का ध्यान रखें कि, जब भी घर से बाहर जाएं पानी पीकर ही निकलें, इसके अलावा व्यायाम या वर्कआउट करने के बाद पानी पीने से डिहाइड्रेशन नहीं होता।



BusYoonHee

•आयुर्वेद कहता है कि, जो पानी हम पी रहे हैं उसका तापमान शरीर के तापमान से ठंडा नहीं होना चाहिए। गर्मियों में ठंडा-ठंडा पानी पीना किसे अच्छा नहीं लगता और हम में से बहुत से कहीं बाहर से आने या पसीनाआने पर फ्रिज का ठंडा पानी पी लेते हैं। जो कि  शरीर के लिए बहुत  नुकसानदायक है। काफी अधिक ठंडे जल के सेवन से शरीर में कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए काफी अधिक शीतल और बर्फ वाला पानी पीने से जितना हो सके परहेज करें तथा सामान्य तापमान का पानी ही पिएं।


 

•लोगों की आदत होती है कि, पानी की बोतल खोली और गट-गट करके पानी पी लिया, जो कि गलत है। बता दें कि हमें एक बार में पानी गटकने के बजाय धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पीना चाहिए। क्योंकि पानी पीते समय हमारे मुंह की लार भी पानी में मिलकर अंदर जाती है, तो अगर हम धीरे-धीरे पानी पिएंगे, तो पाचन तंत्र भी मजबूत होगा।




                                                     
 ****************

Comments

Popular posts from this blog

What are 18 Important Medical Numbers for You, Me, and Society

ये हमारे पसंदीदा देसी पकवान असल मैं विदेशी है।

how to stay safe and healthy in cold weather.